सोमवार, जून 30, 2025
Its Majja Hindi
  • Home
  • TV
  • Photos
  • Web Series
  • Bollywood
  • Hollywood
No Result
View All Result
Its Majja Hindi
  • Home
  • TV
  • Photos
  • Web Series
  • Bollywood
  • Hollywood
No Result
View All Result
Its Majja Hindi
  • Home
  • TV
  • Photos
  • Web Series
  • Bollywood
  • Hollywood

सोनू सूद ने लिए लाल बाग के राजा के दर्शन, भीड़ मै फसी फराह खान, और सोनू सूद की हालत हुई ख़राब

Ankur Tripathi by Ankur Tripathi
सितम्बर 27, 2023
in Bollywood
0
सोनू सूद ने लिए लाल बाग के राजा के दर्शन, भीड़ मै फसी फराह खान, और सोनू सूद की हालत हुई ख़राब

सोनू सूद, फराह खान और शेखर सुमन मुंबई के लालबाग में दर्शन करने पहुंचे थे। तीनों ही भीड़ में फंस गए। तीनों का बुरा हाल देखने को मिला। फराह खान की हालत सबसे ज्यादा खराब दिखाई दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। हर कोई भगवान गणेश के जन्मोत्सव को धूमाधाम से मना रहा है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में तो इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स के घरों पर भी धमाकेदार तरीके से बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स मुंबई के अलग-अलग पंडालों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। लालबाग के राजा पर सेलेब्स का तांता लगा हुआ है। लालबाग जाने का सिलसिला कार्तिक आर्यन ने शुरू किया, जो शाहरुख खान और अंबानी परिवार के जाने के बाद और तेजी से बढ़ गया। लोगों का हुजूम बप्पा के दर्शन करने पहुंच रहा है। इसी कड़ी में बीते दिन भी सेलेब्स गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। बीते दिन फराह खान, सोनू सूद और शेखर सुमन बप्पा के दर्शन को पहुंचे थे।

भीड़ में फंसे सोनू सूद, फराह खान और शेखर सुमन

सोनू सूद अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। वहीं शेखर सुमन के साथ भी उनती पत्नी थी। इनके साथ ही फराह खान भी बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान इतनी भीड़ थी कि सेलेब्स परेशान हो गए। सामने आए वीडियो में बॉलीवुड के स्टार्स भीड़ में जूझते नजर आए। भीड़ एक ही जगह रुकी दिखाई दी, जिसमें शेखर अपने परिवार वालों को प्रोटेक्ट करते नजर आए। वहीं सोनू सूद भी अपनी पत्नी को संभालते दिखे। इस बीच भीड़ में फंसी फराह खान का बुरा हाल हो गया।

फराह खान का हुआ बुरा हाल


भीड़ से बाहर निकलने के बाद भी फराह खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में फराह खान ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। उन्हें एक महीला सहारा दे रही है और उनका हाथ पकड़कर ले जाती नजर आ रही है। इस वीडियो में फराह के साथ सिक्योरिटी भी देखने को मिल रही है। फराह ब्लैक सलवार-सूट पहने दिख रही हैं। भीड़ में फंसने के बाद उनके चेहरे की रंगत भी उड़ी नजर आ रही है

पहले फंस चुकी हैं ये एक्ट्रेस
इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिससे पता चला कि मानुषी छिल्लर भी बप्पा के दर पर पहुंची थीं, लेकिन वो दर्शन न कर सकीं। भारी भीड़ के चलते वो बीच में फंसी रहीं और उन्हें बिना दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। एक्ट्रेस का भी बुरा हाल देखने को मिला था। कुछ दिनों पहले ही सनी लियोनी भी लालबाग अपने पति के साथ पहुंची थीं। उनको भी ऐसे ही हालातों का सामना करना पड़ा था। उनके पति उन्हें भीड़ से निकालते नजर आए थे।

Previous Post

ऑस्कर मै क्या फिर दिखेगा साउथ सिनेमा का जलवा? 2024 के लिया भारत की और सा भेजी गई या मूवी

Next Post

‘सावधान इंडिया’ को मिला नया शख़्स, अब करेंगे पकंज त्रिपाठी होस्ट ,सुशांत सिंह को किया गया रिप्लेस ?

Next Post
‘सावधान इंडिया’ को मिला नया शख़्स, अब करेंगे पकंज त्रिपाठी होस्ट ,सुशांत सिंह को किया गया रिप्लेस ?

'सावधान इंडिया' को मिला नया शख़्स, अब करेंगे पकंज त्रिपाठी होस्ट ,सुशांत सिंह को किया गया रिप्लेस ?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • क्या OTT पर रिलीज होने वाली है SRK की ‘जवान’, पढ़ें
  • 20 हजार से ज्यादा कॉन्सर्ट कर चुके दिग्गज कंपोजर की बायोपिक में नजर आएंगे धनुष 
  • स्काइडाइविंग का मलाइका ने शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया मज़ाक
  • उर्फी जावेद को मिली जान से मारने के धमकी, शेयर किया स्क्रीनशॉट
  • बुरे फंसे बादशाह, महाराष्ट्र पुलिस साइबर सेल ने भेजा समन, होगी पूछताछ

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • नवम्बर 2023
  • अक्टूबर 2023
  • सितम्बर 2023

Categories

  • Bollywood
  • Hollywood
  • Photos
  • TV
  • Web Series

    Powered by Media One Solutions.

    No Result
    View All Result
    • Home
    • TV
    • Photos
    • Web Series
    • Bollywood
    • Hollywood

    Powered by Media One Solutions.