Shah Rukh Khan –
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। जहां वह बीते कई महीनों से काम में व्यस्त थे वहीं अब 3 दिन से SRK गणपति बप्पा की सेवा नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान आज गुरुवार को मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा के दरबार में अपने छोटे बेटे अबराम के साथ पहुंचे।

हर बार जाते हैं दरबार में-
जहां दोनों ने माथे पर तिलक लगाकर, बप्पा के चरणों में सर झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया। बता दें कि शाहरुख हर बार मन्नतों के साथ यहां पहुंचते हैं और अपनी हाजिरी लगाने की कोशिश जरूर करते हैं। इस बार वह जब अबराम को लेकर पंडाल में पहुंचे तो उनके फैंस ने उनपर खूब प्यार बरसाया।
पिछले साल शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान ने लालबाग के राजा का आशीर्वाद लिया था और शाहरुख नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन इस बार वह अपने छोटे बेटे अबराम के साथ और मैनेजर पूजा ददलानी के साथ बाप्पा के दर्शन लेने पहुंचे।

तस्वींर में देखा जा सकता है कि किंग खान को देखकर फैंस की काफी भीड़ लग जाती है। वहीं शाहरुख पहले गणपति को प्रणाम करते है। इसके बाद वो गजनान के पैर छूते है उनको देखकर बेटा अबराम भी भगवान गणेश के पैर छूते है। किंग को दान पेटी में कुछ डालते भी देखा जा सकता है। इसके साथ एक्टर शाहरुख खान और बेटे ने माथे पर टिका भी लगवाया।